बांकुड़ा जिले के ओन्दा थाने की पुलिस ने चोरी के समान के साथ किया चोर को गिरफ्तार

बांकुड़ा जिले के ओन्दा थाने की पुलिस ने चोरी के समान के साथ किया चोर को गिरफ्तार

बांकुड़ा (अमन राय ): कहते हैं कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं.और यह हाथ इतने लंबे होते हैं कि एक न एक दिन अपराधी के गिरेबान को पकड़ ही लेती हैं. इस कथन के अनुसार ही एक मामला सामने आया है पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के ओन्दा थाना क्षेत्र की. दरअसल मामला है, इस वर्ष बिते 21 मार्च के दिन पंचायत एक के कार्यालय का ताला तोड़कर अलमारी में रखे तीन लैपटॉप लेकर आरोपी फरार हो जाता हैं. रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी घटना को अंजाम देने में सफल हो जाता है. अगली सुबह पंचायत सदस्यों को जब इस कार्यालय में आते हैं तो वह कार्यालय एवं अलमारी का ताला टूटा हुआ देखते है. इस मामले की शिकायत वोंदा थाने मे की जाती है. शिकायत के आधार पर थाने की पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी. और आखिरकार जांच करने में जुटी पुलिस ने आरोपी को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा थाना अंतर्गत गोटगारिया इलाके से गिरफ्तार कर लिया और चोरी के तीन लैपटॉप बरामद किए गए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0