कल्यानेश्वरी फाड़ी द्वारा जागरूकता अभियान
आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इन दिनों क्षेत्र में वृक्षारोपण के कार्यक्रम बड़े पैमाने पर कर रही है | जिससे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखा जा सके | इसी क्रम में कमिश्नरेट की सालानपुर थाना अंतर्गत कल्यानेश्वरी फाड़ी पुलिस की ओर से "क्लीन मैथन ग्रीन मैथन" के तहत आज एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | इस मौके पर *ग्रीन मैथन क्लीन मैथन* संयुक्त समिति का गठन किया गया | इसके साथ ही इलाके में प्लास्टिक मुक्त रखने की पहल की गयी | लोगों से अपील की गयी की प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग करना बंद करना होगा | जो दुकानदार प्लास्टिक का उपयोग करेंगे उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी | उन्हें बताया गया कि प्लास्टिक की जगह पेपर बैग, यह कपड़े का बैग का इस्तेमाल करें | इसके साथ ही लोगों से अपील की गई कि वह बाजार जाये तो थैला लेकर ही जाये | इस जागरूकता कार्यक्रम में सालानपुर थाना के आईसी अमित हाटी, कालेश्वरी फाड़ी प्रभारी उज्जवल साहा,चौरंगी फाड़ी प्रभारी अलोकेश बनर्जी,के साथ ही समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?