मेमारी थाना पुलिस की सक्रियता से वृद्ध महिला सकुशल अपने घर पहुंची
पूर्व बर्दवान(अमन राय ):उत्तर 24 परगना जिले की 55 वर्षीय महिला भीख मांगकर जीवन यापन करती है। कल वह मेमारी थाना के डाकबंगले के पास एक घर में भीख मांगने गई थी । बच्ची के अपहरण के शक में क्षेत्र के लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया. समय रहते इस बात की भनक पुलिस को लगी एवं तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई एवं महिला को हिरासत में ले लिया.मेमारी थाना की पुलिस ने तत्काल वृद्ध महिला को वहां से छुड़ाया और परिजनों से संपर्क कर वृद्ध महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?