जुआरियों के खिलाफ बाकुड़ा पुलिस की मुहिम

जुआरियों के खिलाफ बाकुड़ा पुलिस की मुहिम

 बांकुड़ा (टी राय): जुए की लत इंसान को पूरी तरह कंगाल कर देता है. इसे जानते हुए भी कुछ लोग जानबूझकर यह गलतियां कर बैठते हैं और जुवेडियो के चक्कर में अपना सब कुछ गवा बैठते हैं. जुआरी भी भोले भाले लोगों को इस खेल में अपना मोहरा बनाते हैं और उनकी संपत्ति हड़प कर जाते हैं. लेकिन बांकुड़ा जिला पुलिस अब एक मुहीम के तहत इन जुआड़ीयो को सलाखों के पीछे पहुंचाने का मन बना चुकी है. जहां भी जुआड़ी अपना अड्डा बना रहे हैं पुलिस उन को रंगे हाथों पकड़ उन पर कार्रवाई भी कर रही है. ताजा मामला सामने आया है बांकुड़ा थाना पुलिस को यह सूचना मिली की क्षेत्र के केजाकुरा इलाके के एक सुनसान जगह पर जुआरियों ने अपना टेंट बनाया हुआ है. पुलिस ने एक टीम गठित कर इस गिरोह को पकड़ने के लिए पूरे प्लान के साथ उस क्षेत्र में पहुंची. जहां यह जुए का अड्डा निर्मित किया गया था. पुलिस ने अपनी गाड़ी को अड्डे से पहले ही रोककर साधारण वेशभूषा में उस जगह पर जुआ खेलने के बहाने पहुंची. ताकि जुआरियों को इन पर किसी तरह का शक ना हो. फिर शुरू हुआ इनके अड्डे पर जुआ का खेल और पुलिस को शंका दूर हुई. पुलिस अपने प्लान के मुताबिक उन पर टूट पड़ी और आठ जुआरीयो को रंगे हाथों धर दबोचा. कुछ भागने में कामयाब रहे.इनके पास से लगभग तीस हजार रूपए एवं अट्ठारह मोटरसाइकिल पुलिस ने जप्त कि हैं.पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस अब इनसे इनके बाकी अड्डों के बारे में और इनके गिरोह में और कौन-कौन से लोग शामिल है. इनके पूरे गिरोह के बारे में पता कर रही है ताकि उन्हें भी उनके गुनाहों की सजा दिलाई जा सके.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0