झारखंड में 07 सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स बनाएगी कोल इंडिया

झारखंड में 07 सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स बनाएगी कोल इंडिया

 *झारखंड* : कोल इंडिया लिमिटेड झारखंड के चार जिलों में 7 सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराएगी। कोल इंडिया एवं सुलभ इंटरनैशल ने इस कार्य के लिए कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में गुरुवार को सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए। इस अवसर पर कोल इंडिया के चेयरमैन श्री प्रमोद अग्रवाल, निदेशक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) श्री विनय रंजन एवं सुलभ इंटरनैशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक उपस्थित थे।

ये सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स चतरा जिले के टांडवा एवं चतरा में, लातेहार जिले के भालुमथ एवं टोरी में, बोकारो जिले के फुसरो बाजार में तथा रामगढ़ जिले के रामगढ़ बस स्टैंड एवं रजरप्पा में बनेंगे। प्रत्येक सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स में स्नान एवं यूरिनल की सुविधा सहित 8 अलग-अलग शौचालय होंगे, जिनमें 05 शौचालय पुरुषों के लिए, 02 महिलाओं तथा 1 शौचालय दिव्यांगों के लिए होगा।

इन सुलभ शौचालयों से खासकर उन दैनिक एवं गरीब कामगारों को शौच की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी, जो इससे वंचित हैं। साथ ही, जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित शौच की सुविधा भी मिल पाएगी।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0