डीएसटीपीएस अंडाल में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 16 मई से 31 मई 2025

डीएसटीपीएस अंडाल में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 16 मई से 31 मई 2025

अंडाल : दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) के डीएसटीपीएस अंडाल में भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत 16 मई से 31 मई 2025 तक 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 16 मई को प्रशासनिक भवन शौर्य भवन में वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री आर. पी. साह के नेतृत्व में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों, स्वच्छता कर्मियों एवं सीआईएसएफ कर्मियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए भारत को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए 100 घंटे स्वच्छता कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया। स्वच्छता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान और सेल्फी बूथ जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के दौरान डीएसटीपीएस अंडाल में प्लांट परिसर, कॉलोनियों और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में विविध जागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 17 से 19 मई तक डीवीसी कर्मचारियों, विद्यालय छात्रों, ग्रामीणों तथा अन्य सहभागियों द्वारा प्लांट गेट से अंडाल मोड़ गांव तक स्वच्छता रैली एवं श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। 20 मई को अंडाल मोर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया जाएगा। 21 मई को अंडाल मोर बस स्टॉप पर स्वच्छता लक्ष्य इकाई (CTU) का निरीक्षण एवं सफाई अभियान होगा। 22 मई को बेनाचिति कॉलोनी में स्कूली बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों के साथ प्रभात रैली निकाली जाएगी।23 मई को चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता तथा उड़ान लेडीज क्लब के लिए स्वास्थ्य व स्वच्छता सेमिनार आयोजित होगा। 23-24 मई को निबंध व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डीवीसी कर्मचारियों व स्कूली बच्चों के बीच होगा। 26 मई को कार्यालय परिसर और हाउसकीपिंग क्षेत्र में सफाई अभियान व 75 स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। 27 मई को अंडाल बाजार में सामुदायिक वृक्षारोपण और मलेरिया, डेंगू, डायरिया जैसी बीमारियों पर जागरूकता के लिए ई-वाहन माइकिंग की जाएगी। 28 मई को किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता और सैनिटरी नैपकिन वितरण होगा। 29 मई को संयंत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर जागरूकता और अंडाल बाजार में कपड़े व जूट के थैलों का वितरण होगा। 30 मई को जल स्रोतों की सफाई व ब्लीचिंग छिड़काव होगा। 31 मई को समापन समारोह, पुरस्कार वितरण, और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।श्री शमीम अहमद, नोडल अधिकारी (स्वच्छता पखवाड़ा 2025) ने सभी विभागों और आम जनता से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है। इस प्रकार डीएसटीपीएस अंडाल में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का आयोजन व्यापक रूप से प्रभावशाली ढंग से किया जा रहा है, जो स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का उद्देश्य न केवल संयंत्र परिसर बल्कि पूरे अंडाल क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य और हरित ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। डीएसटीपीएस प्रबंधन ने सभी विभागों, कर्मचारियों व स्थानीय समुदाय से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है ताकि स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।इस कार्यक्रम में श्री संजीब बराट, श्री मुकेश प्रसाद सिंह, श्री पत्रास हांसदा, श्रीमती आकांक्षा राज, श्री अनिर्बान पाल, श्री सुमित चक्रवर्ती, श्री विवेक सिन्हा, हिंदी अधिकारी श्री इस्माइल मियां सहित लगभग 100 अधिकारी, कर्मचारी, सीआईएसएफ कर्मी, संविदा श्रमिक, स्वच्छता कर्मी और वोकेशनल प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0