अंडाल थाना पुलिस ने अग्निअस्त्र के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार 

अंडाल थाना पुलिस ने अग्निअस्त्र के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार 

अंडाल :आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में किसी तरह की अनहोनी घटना ना घटे इसे ध्यान में रखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की  पुलिस क्षेत्र में पैनी नज़र रखे हुए हैं | सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है एवं जगह-जगह नाका चेकिंग भी चलाए जा रहे हैं. क्षेत्र में पुलिसिया पेट्रोलिंग भी जारी है. इसी बिच कमिश्नरेट के ईस्ट ज़ोन के अंडाल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के ट्रैफिक कॉलोनी से एक युवक को पकड़ा है | युवक के पास से पुलिस को अग्निअस्त्र बरामद हुए हैं | युवक का नाम राकेश कुमार शर्मा  बताया जा रहा हैं | पुलिस युवक को गिरफ्तार कर आगे के कार्रवाई में जुट गई है.  पुलिसिया यह पता कर रही है इस अग्निअस्त्र से वह किस तरह की घटना को अंजाम देने की फिराक में था. एवं इसके गैंग में और कितने शातिर  है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0