डीवीसी डीटीपीएस फुटबॉल मैदान में मित्रतापूर्ण फुटबॉल मैच संपन्न


अंडाल(अमन राय) - दामोदर घाटी निगम के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज डीवीसी डीटीपीएस फुटबॉल मैदान में मित्रतापूर्ण फुटबॉल मैच संपन्न हुआ। इस मित्रतापूर्ण फुटबॉल मैच में 4 टीमों ने भाग लिया, जिसमें आरएआईसी कंपनी ने डीवीसी डीटीपीएस टीम के खिलाफ डीवीसी डीटीपीएस के वरिष्ठ महाप्रबंधक और परियोजना प्रमुख श्री सुकुमार साहा की कप्तानी में खेला, जिसमें डीवीसी डीटीपीएस की टीम ने 4 गोल करके जीत हासिल की। और डीवीसी डीटीपीएस हाई स्कूल और अंगदपुर हाई स्कूल के बीच मैच हुआ,जिसमें अंगदपुर हाई स्कूल ने 2 गोल से मैच जीत लिया। श्री जोगिंदर मरांडी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। श्री संजय शर्मा ने 2 गोल और श्री सुप्रिया सरकार ने 2 गोल किए। इस मित्रतापूर्ण वाले फुटबॉल मैच में डीजीएम प्रशासन श्री समीर कुमार साहा ने डीवीसी डीटीपीएस के वरीय महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री सुकुमार साहा को पौधा देकर स्वागत किया व श्री अंजन कुमार रजक डीटीपीएस फाड़ी के प्रभारी को पौधा देकर स्वागत किया। यह फुटबॉल मैच डीटीपीएस सीएसआर श्री समीम अहमद के अथक प्रयास से आयोजित किया गया। इस मित्रतापूर्ण वाले फुटबॉल मैच को संबोधित करते हुए वरीय महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री सुकुमार साहा ने कहा कि "स्वस्थ जीवन" ही धन है, फुटबॉल खेलकर स्वस्थ रहा जा सकता है। जीवन में खेल को प्राथमिकता देनी चाहिए। वरीय महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री सुकुमार साहा, श्री समीर कुमार साहा, उप महाप्रबंधक प्रशासनिक, श्रीमती गोपा चक्रवर्ती एवं श्री अंजन रजक ने सभी टीमों एवं सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। श्री समीर कुमार साहा, उप महाप्रबंधक प्रशासनिक ने कहा कि दामोदर घाटी निगम के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज डीवीसी डीटीपीएस फुटबॉल मैदान में मित्रतापूर्ण वाले फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। हम सभी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, डीवीसी कर्मचारीगण, ग्राम बासी ने बहुत आनंद लिया। बहुत सुंदर व्यवस्था की गई थी। सभी को बहुत-बहुत बधाई। श्री बासुदेव मंडल, श्रीमती गोपा चक्रवर्ती, श्री पलाश रॉय, श्री दिग्विजय रॉय, श्री कुमुद रंजन झा, श्री संजय सरदार, श्री सुदीप्त पांजा, श्री सुशांतो बोनिक, श्री के.पी. सिंह, संपदा अधिकारी, श्री ज्ञानतोष हलधर, सुश्री सुभाश्री कर्मकार, श्रीमती अपर्णा सामंत, श्री विकास दास, श्री राजा बसु, श्री तिमिर सहा, श्री सुब्रतानु,श्री सुबीर, श्रीमती मधुमिता साहा, श्री कौशिक बनर्जी , श्री जाहर राम, श्री मृणाल बाउरी, श्री चंडी मुखर्जी, श्री अभय साईं ने इस फुटबॉल मैच को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग किया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?