दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र के द्वारा कचरा मुक्त भारत का अंडाल ब्लॉक के सहयोग से अंडाल मोर फलयावर से रेलवे स्टेशन रोड की तरफ करीब 600मीटर के परिधि में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान

दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र के द्वारा कचरा मुक्त भारत का अंडाल ब्लॉक के सहयोग से अंडाल मोर फलयावर से रेलवे स्टेशन रोड की तरफ करीब 600मीटर के परिधि में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान

अंडाल(अमन राय) : देश व्यापी स्वच्छता ही सेवा 2023 अंतर्गत 01अक्टूबर सुबह 10 बजे से स्वछता के लिए एक घंटे कार्यक्रम के अंतर्गत ,दामोदर घाटी निगम , दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र के द्वारा , कचरा मुक्त भारत का अंडाल ब्लॉक के सहयोग से अंडाल मोर फलयावर से रेलवे स्टेशन रोड की तरफ करीब 600मीटर के परिधि में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान करीब दस बजे से चलाया गया।इस स्वच्छता ही सेवा , कचरा मुक्त भारत कार्यक्रम में दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुधीर कुमार झा के मार्गदर्शन में एवं जीएम ओ एंड एम सुधीर कुमार व्यास, जीएम सुखदेव खान, बीडीओ अंडाल, सुदीप्त बिस्वास, के निर्देश में लगभग 100 डीवीसी अधिकारी, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन श्रीमती गोपा चक्रवर्ती, डीजीएम श्री एस एन सिंह, सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह श्रीमती राशि अग्रवाल, आरके खटुआ और कई डीवीसी अधिकारी , जिला परिषद कर्माध्यक्ष श्रीमती मिलती हज़रा , अंडाल ग्रे टू ग्रीन स्वयंसेवक, अंडाल पूर्व प्रधान, श्री सुधीन पांडेय , ग्रामीण नुक्कड़ नाटक मंडली और दुकानदारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वयन नोडल अधिकारी शमीम अहमद ने किया डेंगू मलेरिया से बचने के लिए सावधानिया , स्वच्छता और पूरे इलाक़ा में स्वच्छता के विषय पर स्वच्छता को पालन करते हुए जीवन यापन करने का गुरुत्वपूर्ण जानकारी बीडीओ अंडाल , जिला परिषद् कर्माध्यक्ष , एवं महाप्रबंधक ओ एंड एम् सुधीर व्यास द्वारा दिया गया , कायक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक मंडली द्वारा सफाई के प्रति जागरूक रहने के लिए स्ट्रीट शो के माध्यम से जनजागरण अभियान भी चलाया गया और इलाके गन्दगी के स्थान पर ब्लीचिंग पाउडर और नालियों में स्प्रे किया गया ताकि डेंगू और मलेरिआ से बचा जा सके| इस दौरान इलाके के लगभग सभी स्थान जहा पर कचरा जमा होता है उसे साफ किया गया और उठा कर सॉलिड वेस्ट मॅनॅग्मेंट के सेग्रीगेशन सेण्टर पर ले जाया गया और उसका उचित निपटारन करने की व्यस्था की जाएगी |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0