सीआईएसएफ दुर्गापुर द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 2023 का शुभारंभ


दुर्गापुर(अमन राय) : सीआईएसएफ की इकाई डीएसटीपीएस अंडाल एवं डीएसटीपीएस दुर्गापुर ने अपने अपने अग्निशमन केंद्र पर अग्निशमन सेवा सप्ताह 2023 का आज विधिवत शुरुआत किया गया.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपक्रम के अभियंता एवं परियोजना प्रधान मलय बाल थे.कार्यक्रम की शुरुआत अग्नि वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया.मुख्य अतिथि द्वारा इस मौके पर अग्नि सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातें बताइ.वही कार्यक्रम में उपस्थित कमांडेंट संजीत कुमार ने कहा अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान उपक्रम के सभी अधिकारी, कर्मचारीगण, आसपास के ग्रामीण इलाकों में अग्नि से होने वाले नुकसान तथा बचाव से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूक किया जाएगा. वहीं डिप्टी कमांडेंट समरेश कुमार ने कहा सीआईएसएफ की अग्निशमन टीम उपक्रम एवं उपक्रम के आसपास इलाकों में होने वाली अग्नि दुर्घटना एवं अन्य बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तत्पर है.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?