दुर्गापुर में युवा कांग्रेस और सेवादल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दुर्गापुर में युवा कांग्रेस और सेवादल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

निज संवाददाता,दुर्गापुर: पूरे देश के साथ-साथ आज दुर्गापुर में भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 33वीं पुण्य तिथि उचित गरिमा के साथ मनाया गया। इस मौके पर दुर्गापुर इस्पात नगर के ए जोन अशोक एवेन्यू संडे क्लब के पास राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.इस मौके पर दुर्गापुर इस्पात नगर के ए जोन अशोक एवेन्यू इलाके में संडे क्लब के पास राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस मौके पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण रॉय, जिला कांग्रेस सेना दल के चेयरमेन अमल हलदर, सदस्य सुरोजीत भट्टाचार्य, तुषार घोष, जिला युवा कांग्रेस सचिव सुब्रत घोष, सदस्य सिकंदर अली आदि ने यहां राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इधर, प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण राय ने अपने अभिवादन में दिवंगत राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि 33 साल बाद भी भारत के लोग में राजीव गांधी बहुत प्रासंगिक हैं. 21 मई 1991 को, श्रीपेरंबदूर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करते समय, मद्रास से 30 मील दूर, तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक हत्यारे ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि राजीव सही समय पर भारत के लिए एक उपहार थे क्योंकि वह युवा थे, खुले विचारों वाले थे और राजनीति, विकास और समाज पर उनका दृष्टिकोण नया था। उन्होंने आशा को जन्म दिया. उनका सपना भारत को नई सोच, सम्मान और करुणा के साथ 21वीं सदी में ले जाने का था। उन्होंने सदी की सुस्त गति को झकझोरा और युवाओं की गतिशीलता और ऊर्जा से भारत के मन, अर्थव्यवस्था और संस्कृति को मुक्त करने का काम किया।वर्तमान भारत में उनके जैसे उदार, लोकतांत्रिक और आधुनिक विज्ञान विचारधारा वाले नेता की कमी हमें हमेशा महसूस होती है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0