बुदबुद थाना पुलिस को मिली सफलता दिखा कमिश्नरेट पुलिस का दम
पानागढ़(टी. राय ) : अपराधी चाहे लाख शातिर क्यों ना हो एक ना एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़े ही जाता है. एक ऐसा ही मामला सामने आया है आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के बुदबुद थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले मानकर स्टेशन बाजार में एक दुकान को अज्ञात शातिरों ने अपना निशाना बनाया. और दुकान में लूटपाट कर मौके से फरार हो गए. इस घटना से पूरे क्षेत्र के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया. इस घटना की जानकारी बुदबुद थाने में दी गई. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में कई एंग्लो पर जांच चालू की. बुदबुद थाना पुलिस की कार्य कुशलता का ही परिणाम है कि चंद दिनों के अंदर ही इस मामले के दो शातिर मोहम्मद मुन्ना एवं मोहम्मद इसराइल को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है पुलिस अब इन लोगों से इनके गिरोह एवं और कहां-कहां इस तरह की वारदातें की है पूरी रिकॉर्ड खंगाल रही है.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?