दुर्गापुर शिवशक्ति धाम मंदिर में यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

दुर्गापुर शिवशक्ति धाम मंदिर में यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

दुर्गापुर(अमन राय): दुर्गापुर शिव शक्तिधाम मंदिर में पाँच दिवसीय शतचंडी होम यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. छत्तीसगढ़ से आए पंडित राम किशोर तिवारी इस यज्ञ अनुष्ठान के मुख्य पुजारी थे. इसके अलावा बनारस से आए महात्माओं ने भी इस यज्ञ अनुष्ठान में वैदिक मंत्र पाठ किया. दुर्गापुर शिवशक्ति धाम मंदिर की स्थापना 2021बसंत पंचमी के दिन की गई थी. मंदिर की स्थापना के बाद से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था एवं विश्वास बड़ा है.इस यज्ञ के मुख्य पुजारी पंडित राम किशोर तिवारी ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान जीवन में सुख समृद्धि लेकर आते हैं। धार्मिक अनुष्ठान से हमारे परिवार और बच्चों में संस्कार पैदा होते हैं और ये ही संस्कार भविष्य में बच्चों को उचित मार्गदर्शन पर ले जाने का काम करते हैं। पूजा अनुष्ठान से मस्तिष्क का विकास होता है तथा मस्तिष्क में सकारात्मक विचार जन्म लेते हैं जिससे नकारात्मकता दूर रहती है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0