दुर्गापुर से खेल मंत्री डॉ इंद्रनील खां का ऐतिहासिक और प्रेरणादायक शंखनाद

दुर्गापुर से खेल मंत्री डॉ इंद्रनील खां का ऐतिहासिक और प्रेरणादायक शंखनाद

दुर्गापुर (तारकेश्वर राय ):विश्व खेल दिवस क़ो सामने रखते हुए शनिवार को औद्योगिक शहर दुर्गापुर खेल-जोश से गूंज उठा। सिटी सेंटर के सिधू-कान्हू स्टेडियम से एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसका मकसद था - घर-घर तक खेल की अलख जगाना और युवाओं को मैदान से जोड़ना। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. इंद्रनील खां ने मंच से एक बड़ा बयान दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने कहा, अबतक ब्राजील-आर्जेंटीना के लिए गला फाड़ा है, अब समय आ गया है भारतवर्ष के लिए गला फाड़ने का।​पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने साफ किया कि सरकार का विजन सिर्फ कोलकाता तक सीमित नहीं है। जल्द ही कोलकाता में विश्व स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट होने जा रहा है, लेकिन साथ ही सुंदरबन से लेकर सिलीगुड़ी और दुर्गापुर तक, राज्य के हर कोने में खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जाएगा।​दुर्गापुर के लिए उन्होंने विशेष ऐलान किया कि दुर्गापुर में कई स्टेडियम हैं, इन्हें आधुनिक और विश्व स्तरीय बनाया जाएगा, ताकि दुर्गापुर भी कोलकाता की तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सके।​इस अवसर पर दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, पश्चिम के विधायक लक्ष्मण घड़ुई, महकमा शासक अंकिता अग्रवाल, आईएएस सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।दुर्गापुर के सिधू-कान्हू स्टेडियम से उठी यह बाइक रैली और खेल मंत्री डॉ. इंद्रनील खां का यह ओजस्वी आह्वान महज एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बंगाल की युवा शक्ति को एक नई दिशा देने वाला स्वर्णिम अध्याय है। सुबेदु सरकार की दूरदर्शी सोच, खेल के प्रति सच्ची लगन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की स्पष्ट नियत यह बयां करती है कि आने वाले दिनों में बंगाल केवल दर्शकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश और दुनिया के मंच पर अपनी मजबूत खेल प्रतिभा का परचम लहराएगा।यदि दुर्गापुर के स्टेडियमों के आधुनिकीकरण और खेल-क्रांति का यह सपना धरातल पर पूरी तरह उतरता है, तो वह दिन दूर नहीं जब दुर्गापुर पश्चिम बंगाल की नई खेल-राजधानी के रूप में उभरेगा और यहाँ की मिट्टी से निकले युवा अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश का नाम रोशन करेंगे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0