पुरुलिया जिला पुलिस की आस्था योजना से जरूरतमंदों को फायदा

पुरुलिया (अमन राय ):पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क कार्यक्रम 'आस्था' के तहत पिछले दो दिनों से जनता के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. पुलिस के इस नेक पहल में सहयोगी संस्था शंकर नेत्रालय थी । जिले के बाघमुंडी थाना के अयोध्या पहाड़ी के मझदी गांव के स्थानीय स्कूल में और जयपुर थाने के सीधी गांव के स्थानीय स्कूल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में आसपास के गांवों के नेत्र रोग से पीड़ित लोगों ने भाग लिया। दो दिनों में कुल 460 लोगों का इलाज किया जा चुका है। इनमें से 282 को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा 86 मरीजों के आवश्यक ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। इस कैंप में आए हुए लोगों ने पुलिस के इस नेक पहल की खासी प्रशंसा हो रही है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?