बांकुड़ा जिला पुलिस ने डबल मर्डर केस के आरोपियों को धर दबोचा

बांकुड़ा (अमन राय ):बाकुड़ा पुलिस थाने के न्यूचट्टी इलाके में रहने वाले मथुरा मोहन दत्त सहित पत्नी एवं पुत्र के ऊपर पड़ोस के ही रहने वाले चार लोगों ने बेरहमी से हमला कर बुरी तरह घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए. इस घटना की सूचना पुलिस को दी जाती है.पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बांकुड़ा सदर अस्पताल में भर्ती करवाती है. जहां एक-एक कर पिता एवं पुत्र की मौत हो जाती है. इस विषय में एक लिखित शिकायत दर्ज की जाती है. जिसमें चार हत्या आरोपियों के नाम दर्ज किए जाते हैं. पुलिस इस मामले को तत्परता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम गठित करती है. पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा, सहित पुलिस अपने संसाधनों के बलबूते घटना के आरोपियों को पकड़ने की कवायत शुरू करती है. पुलिस टीम की कड़ी मेहनत एवं संसाधनों के माध्यम से महज 48 घंटे के अंदर पुलिस फरार चार आरोपियों को दुर्गापुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया जाता है. पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच चालू कर दी है. जिले के एसपी वैभव तिवारी आईपीएस ने प्रेस वार्ता के दौरान इस मामले का खुलासा करते हुए कहा जांच में पाया गया पूर्व शिक्षक मथुरा मोहन दत्त के साथ पड़ोस के पिंकु रूइदास का जमीनी विवाद चल रहा था. जिसके कारण इन चार आरोपियों ने हमला कर घटना को अंजाम दिया है.जिसमें पूर्व शिक्षक मथुरा मोहन दत्त एवं पुत्र शेखर दत्त की इलाज के दौरान मौत हो गई. उनकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.हम लोग इस मामले में आगे की छानबीन कर रहे हैं.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?