दुर्गापुर जन विकास सेवा संग का वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

दुर्गापुर जन विकास सेवा संग का वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

दुर्गापुर : स्टील सिटी की लोकप्रिय सामाजिक संस्था दुर्गापुर जन विकास सेवा संग की ओर से दुर्गापुर के कादारोड स्थित सर्वदय विद्या निकेतन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट राजनीतिक व्यक्तित्व और समाजसेवी तरुण राय, दुर्गापुर नगर निगम के प्रशासक मंडल के सदस्य धर्मेंद्र यादव, वारिया फांड़ी के इंचार्ज उज्ज्वल साहा,रविंद्र राम, लालबाबू प्रसाद राजकुमार जायसवाल मिंटू चौधरी संस्था के अध्यक्ष आफताब हुसैन सचिव मीता गांगुली गौरांग विश्वास, दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के संस्थापक अजय कुमार चौबे सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों ने वृक्षारोपण से होने वाले लाभ के विषय में अपने अपने विचार रखें.इस अवसर पर तरुण राय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हम देख रहे हैं कि कैसे प्रकृति को ध्वस्त करके एकतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर शहर जो पहले हरा-भरा था, अब दिल्ली से भी अधिक प्रदूषित है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा और प्रकृति को बचाना होगा।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षिकाओं को पौधे दिए गए और स्कूल के छात्रों के बीच केक वितरित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रवींद्र राम, लाल बाबू प्रसाद, मदन चौधरी, दिनेश जायसवाल, के साथ-साथ विद्यालय परिवार की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0