बांकुड़ा जिला शासक एवं बांकुड़ा पुलिस की मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच

बांकुड़ा जिला शासक एवं बांकुड़ा पुलिस की मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच

बांकुड़ा (अमन राय ):बांकुड़ा डीएम इलेवन बनाम बांकुड़ा एसपी इलेवन के बीच तामलीबांध मैदान बांकुड़ा में 75वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच शनिवार दोपहर को आयोजित किया गया। हालाँकि, यह खेल 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर खेला जाना था। लेकिन दिन भर विभिन्न आयोजनों के कारण यह खेल संभव नहीं हो सका.इसीलिए खेल शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से बांकुड़ा तामलीबांध मैदान में आयोजित किया गया. खेल में टॉस बांकुड़ा एसपी एकादश ने जीत कर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लेते है. बांकुड़ा डीएम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में कुल 81 रन बनाये. जीत के लिए 82 रन का लक्ष्य लेकर बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी और एडिशनल एसपी सिद्धार्थ दजी बल्लेबाजी करने आये. दूसरे ओवर में सिद्धार्थ दर्जी आउट हो गए. बांकुरा एसपी इलेवन के कप्तान एसपी वैभव तिवारी ने शानदार खेल दिखाया। पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम के कप्तान एसपी वैभव तिवारी रहे. बांकुड़ा के जिलाधिकारी श्री सियाद एन.ने ट्रॉफी सौंपी.एसपी वैभव तिवारी ने उपविजेता टीम के कप्तान डीएम श्री सियाद एन को ट्रॉफी सौंपी.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0