दुबराजपुर में चोरी के कुछ घंटे के अंदर बरामद हुए सोने के जेवरात दो गिरफ्तार
बीरभूम (अमन राय ) : बीरभूम जिला पुलिस द्वारा लगातार लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक ओर नाका चेकिंग चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में लगातार पुलिस कोई शातिर किसी तरह की कोई अपराधिक घटना को अंजाम ना दे इसलिए पुलिस लगातार अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं. और पूरी तरह सक्रिय है. पुलिस का सक्रियता का प्रमाण, अब तक कई शातिर सलाखों के पीछे पहुंचा दिए गए हैं. ताजा मामला सामने आया है बीरभूम जिले के पावर हाउस मोड़ के दुबराजपुर निवासी शिक्षक मैदुल अमीन के घर से मंगलवार 15 नवंबर को घर में कोई नहीं होने के कारण बदमाशों ने एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी, चार सोने की पॉलिश चांदी की चूड़ियां और एक साइकिल चुरा ली | घटना की जानकारी दुबराजपुर थाना को मिलते ही पुलिस ने अपने संसाधनों के माध्यम से जांच की और चोरी के कुछ घंटों के भीतर सिख नियाज और सिख मिलन को गिरफ्तार कर लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो दुबराजपुर थाने की पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए सोने के आभूषणों सहित एक साइकिल बरामद की। बुधवार को उन्हें दुबराजपुर कोर्ट ले जाया गया। अदालत ने उनकी 14 दिन की जेल हिरासत का आदेश दिया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?