भारती हिंदी स्कूल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह
दुर्गापुर (अमन राय ): बिनाचिट्टी भारतीय हिंदी हाई स्कूल द्वारा आयोजित सम्मान एवं विदाई समारोह किया गया. इस सम्मान समारोह के मंच पर स्कूल से अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि डीएमसी चेयर पर्सन आनंदिता मुखर्जी के अलावा पूर्व बोरो चेयरमैन रामा प्रसाद हालदार, बेनाचिटी नेताजी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सुमन, बेनाचिटी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य सुब्रतो बाबू, इसके अलावा आर. पी. विवेकानंद विद्यापीठ की श्रीमती सुतापा बक्शी, शिक्षक संजय सिंह नेताजी विद्यालय इसके अलावा शिक्षक शुभाशीष बाबू भीरंगी टी एन स्कूल के उपस्थित थे. बेनाचिटी हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य अजय प्रसाद एवं विद्यालय परिचालन समिति के कल्याण गुप्ता ने अतिथियों को सम्मानित किया.

उपस्थित अतिथियों ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों की उनके शिक्षा के माध्यम से सेवा देने के लिए अवकाश प्राप्त शिक्षकों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी. सम्मान पाने वाले अवकाश प्राप्त शिक्षकों में श्री शिवानंद दुबे,श्री सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी,श्री राम इकबाल पांडे, श्री सुशांत कुमार घोष,श्री सिद्धार्थ बोस,श्री दिलीप कुमार चौधरी, श्रीमती असीमा दास, एवं श्रीमती अंजना आदि. स्कूल द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के शिक्षक दीपेंदु दास ने तैयार की थी. मंच संचालन स्कूल के शिक्षक श्री जितेंद्र पांडे एवं श्रीमती गुंजन राय ने किया. सफलतापूर्वक इस सम्मान समारोह के लिए स्कूल के संचालन समिति सदस्यों का योगदान काफी सराहनीय रहा.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?