रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर का आयोजन

दुर्गापुर(अमन राय) :राधाकृष्ण स्पोर्टिंग क्लब की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस मौके पर दुर्गापुर निगम की प्रशासक श्रीमती अनंदिता मुखर्जी,डॉ दिबाकर रॉय पूर्व बोरो चेयर मैन रामा प्रसाद हालदार,निमाई गोराई समाज सेवी राकेश भट्टड, आकाश घोष,चंदन दास, दीपू राय सहित कई लोग उपस्थित थे.इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए अनंदिता मुखर्जी ने कहा की रक्त दान हमारा सामाजिक दायित्व है। हमारे रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है, इसी भावना से रक्तदान करना चाहिए। हम रक्तदान शिविर का प्रतीक्षा न करके स्वयं ही पहल करके रक्तदान करें। ताकि जरूरतमंद को आपातकाल में निराश न होना पड़े। इस दिन 25लोगो ने रक्तदान किया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0