नीमचा फाड़ी पुलिस को मिली कामयाबी
आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाना के नीमचा फाड़ी क्षेत्र में विगत कई महीनो से चोरी की कई घटनाओं का मामला सामने आ रहा था | इस विषय को पुलिस गंभीरता से जांच कर रही थी | पुलिस ने क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग के साथ-साथ कई एंग्लो पर काम कर रही थी | इसी बीच पुलिस को बीती रात कामयाबी मिली पुलिस ने दो शातिरो को पकड़ा है | शातिरो की पहचान बुधन माझी एवं शुभम कुमार बरनवाल है | बताया जा रहा है कि यह दोनो शातिर क्षेत्र के जे.के नगर बाजार के एक मोबाइल की दुकान में छत तोड़कर हाथ साफ करने के फिराक में थे | तभी पुलिस ने घटनास्थल से दोनों को पकड़ा है | ज्ञात हो कि निमचा फांड़ी क्षेत्र के जे के नगर बाजार इलाके में बीते दिसंबर माह में तीन दुकानों में रात के अंधेरे में दुकान में लगे एल्वेस्टर की छत तोड़ कर चोरों ने दुकानों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था और कई मोबाइल, लैपटॉप समेत कई कीमती सामान चोरी किया गया था।दुकानदारों की शिकायत के आधार पर पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी |पूछताछ में दोनों युवकों ने सभी चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है एवं उनके निशानदेही पर पुलिस ने उनके पास से चोरी के कई सामान भी बरामद किये हैं। अब पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?