रविन्द्र नगर का दिव्य पंडाल बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

रविन्द्र नगर का दिव्य पंडाल बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

आसनसोल(तारकेश्वर राय ):शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर महापंचमी के शुभ अवसर पर आसनसोल के चर्चित डॉली लॉज स्थित रविन्द्र नगर पूजा कमेटी के दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन आसनसोल के लोकप्रिय विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर संपन्न हुआ, जहाँ दशकों से अपनी पूजा की भव्यता रूपी धरोहर को बरकरार रखने वाली इस ऐतिहासिक कमेटी ने इस बार भी एक ऐसा अद्भुत और आकर्षक थीम प्रस्तुत किया है जिसे देखने के लिए सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि दूर-दूर से श्रद्धालु पूरी आस्था और उत्साह के साथ उमड़ रहे हैं और उद्घाटन के साथ ही पूरा परिसर 'बोलो दुर्गा माई की जय' के जयकारों से गूंज उठा है। निःसंदेह दशकों पुरानी इस कमेटी की भव्यता और विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया है कि रविन्द्र नगर का यह पंडाल इस बार भी आसनसोल की दुर्गा पूजा की शान बना रहेगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0