कुनुस्तोड़िया कोलियरी कैंटीन में मिशन लाईफ़ के तहत जागरूकता कार्यक्रम 

कुनुस्तोड़िया कोलियरी कैंटीन में मिशन लाईफ़ के तहत जागरूकता कार्यक्रम 

भोजन नष्ट ना कर इसके उचित उपयोग पर दिया गया ज़ोर 

जमुड़िया(अमन राय) ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के अंतर्गत कुनुस्तोड़िया कोलियरी कैंटीन में आज (31/05/2023) 'मिशन लाईफ़' (लाईफ़स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट) के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग़ौरतलब है कि इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय पर्यायवरण अधिकारी श्री अभिरूप बासु ने बताया कि 'लाईफ़स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट' के विभिन्न मानकों में एक मानक है कि हम भोजन को बर्बाद ना करें बल्कि इसके यथोचित उपयोग पर ध्यान दें। इस क्रम में कैंटीन, मेस अथवा अतिथि आवासों में परोसे जाने वाले भोजन की मात्रा पर ध्यान रखने की ज़रूरत है कि हम थाली में पहली बार में उतना ही भोजन परोसें कि उसे फेंकने की आवश्यकता ना पड़े। साथ ही, श्री बासु ने 'मिशन लाईफ़' (लाईफ़स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट) के अन्य बिंदुओं से भी सभी को अवगत कराया। मौक़े पर कुनुस्तोड़िया कोलियरी के अभिकर्ता श्री अमित कुमार सिन्हा, प्रबंधक श्री दीपक कुमार खेवाले, कार्मिक प्रबंधक श्रीमती हर्षणा लाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व यूनियन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इसके बारे में बताते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि 'मिशन लाईफ़' (लाईफ़स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट) संबंधी आवश्यक बिंदुओं को केवल क्षेत्रीय कार्यालय तक केन्द्रित न रखकर सभी कोलियरियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम सभी कोलियरियों में आयोजित किये जा रहे हैं ताकि हमारे कामगार भी इससे लाभान्वित हो सकें। क्षेत्र के इस प्रयास की सराहना सभी यूनियन प्रतिनिधियों ने करते हुए इसमें भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0