लक्ष्यम कोचिंग के छात्र प्रथम डोकानिया ने नीट NEET UG 2026 में फहराया परचम हासिल की 4289वीं ऑल इंडिया रैंक

आसनसोल : लक्ष्यम कोचिंग (Lakshyam Coaching) के छात्र प्रथम डोकानिया ने नीट (NEET UG 2026) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर संस्थान और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। प्रथम डोकानिया ने 720 में से 625 अंक प्राप्त करते हुए 4289 ऑल इंडिया रैंक (AIR) और 420 EWS रैंक हासिल की है। उनका कुल परसेंटाइल 99.7054867 रहा है।

उल्लेखनीय है कि लक्ष्यम कोचिंग सेंटर ने प्रथम डोकानिया की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें गोद (Adopt) लिया था और पिछले एक साल से उन्हें मुफ्त शिक्षा (Residential Classroom Program) प्रदान कर रहा था। संस्थान के इस प्रयास और मार्गदर्शन का नतीजा है कि आज प्रथम ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में यह मुकाम हासिल किया है।

प्रथम की इस शानदार सफलता में लक्ष्यम कोचिंग के शिक्षकों की अहम भूमिका रही। मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों में:
विवेक सिंह (फिजिक्स)
सुधांशु शॉ (फिजिक्स)
अंकित सिंह (केमिस्ट्री)
रूपक मोनी (केमिस्ट्री)
अंशु कुमार (बायोलॉजी)
विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो प्रथम ने फिजिक्स में 99.9054950, केमिस्ट्री में 99.6620823 और बायोलॉजी में 93.6376160 परसेंटाइल हासिल किया है।
प्रथम डोकानिया की इस उपलब्धि पर संस्थान के शिक्षकों और प्रबंधकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?