संस्था द्वारा स्वामी जी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजत

संस्था द्वारा स्वामी जी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजत

दुर्गापुर(अमन राय):दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ की तरफ से विश्व धर्म सभा शिकागो में आज से 129 साल पहले 11 सितंबर 1893 को स्वामी जी का दिया गया भाषण विश्व विख्यात भाषण है. सनातन धर्म के प्रतिनिधि के रूप में भारतवर्ष का प्रतिनिधित्व करने के लिए स्वामी जी वहां गए हुए थे. स्वामी जी को सबसे अंतिम में बोलने का अवसर दिया गया लेकिन स्वामी जी ने अपने भाषण के 4 शब्दों में ही समस्त मानव समाज के हृदय को जीत लिया. भारत वर्ष पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है. भारतवर्ष की संस्कृति भारतवर्ष का दर्शन अध्यात्मिक ज्ञान विश्व में सर्वश्रेष्ठ है. स्वामी जी ने यह साबित करके दिखा दिया विश्व धर्म सभा में मां सरस्वती मां काली प्रभु की असीम महिमा से स्वामी जी ने अपने भाषण का शुरूआत किया. रामकृष्ण परमहंस उनके गुरु थे जो काली मां के सबसे बड़े उपासक भक्त थे.

मां शारदा उनकी गुरु मां थी ऐसे महान संत युवा संत स्वामी विवेकानंद जी को प्रत्येक वर्ष 11 सितंबर को हम लोग एकत्रित होकर संगठित होकर याद करते हैं. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हैं दीप प्रज्वलित करते हैं. इस अवसर अपना विचार व्यक्त करते हैं सर्वप्रथम समाजसेवी चक्रधर कुमार जी ने दीप प्रज्वलित किया उसके बाद अध्यक्ष जयशंकर सिंह जी ने पुष्प अर्पित किया विनोद यादव जी ने अपना वक्तव्य रखा सभी के सामने शिवनाथ चौधरी जी ने कहा कि हम सभी के लिए आज गर्व का दिन है सचिव अजय कुमार चौबे ने कहा स्वामी जी का दिया हुआ भाषण पूरे विश्व के लिए एक अच्छा संदेश है जो मानव समाज और मानवता के लिए वरदान है इस अवसर पर समाजसेवी इंद्रदेव प्रसाद बप्पा चटर्जी भीम मंडल सभी माननीय सदस्य उपस्थित थे.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0