वरिष्ठ IAS अधिकारी राकेश पांडेय ने संभाली दामोदर वैली कॉरपोरेशन DVC के नए अध्यक्ष की कमान

वरिष्ठ IAS अधिकारी राकेश पांडेय ने संभाली दामोदर वैली कॉरपोरेशन DVC के नए अध्यक्ष की कमान

कोलकाता (तारकेश्वर राय ):पूर्वी भारत की सबसे बड़ी विद्युत और जल प्रबंधन संस्था दमोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) को नया नेतृत्व मिल गया है। पश्चिम बंगाल कैडर के 1995 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री राकेश पांडेय ने आधिकारिक तौर पर DVC के 51वें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पास लगभग 31 वर्षों का लंबा और समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है।श्री पांडेय प्रशासनिक जगत का एक जाना-माना और प्रतिष्ठित नाम हैं। DVC के अध्यक्ष का पद संभालने से पहले वे पश्चिम बंगाल सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और वस्त्र विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा, गत 22 मई 2026 से उनके पास कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था। अपने तीन दशक से अधिक के करियर में उन्होंने विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में कुशलतापूर्वक कार्य किया है।दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्यों के करोड़ों नागरिकों के लिए बिजली आपूर्ति, बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई व्यवस्था का मुख्य आधार है। ऐसे में, श्री पांडेय का यह पदभार संभालना ऊर्जा और जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक नए और सकारात्मक युग की शुरुआत माना जा रहा है।​प्रशासन और विकास दोनों मोर्चों पर उनका गहरा अनुभव होने के कारण यह उम्मीद जताई जा रही है कि वे संस्था को तकनीकी उन्नयन के जरिए विद्युत उत्पादन और वितरण प्रणालियों को और अधिक सुदृढ़ करना,संस्था की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाना,चल रही और आगामी विकास परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करना आदि प्रमुख दिशाओं में आगे बढ़ाएंगे। श्री राकेश पांडेय, आईएएस की कुशल लीडरशिप और दूरदर्शी सोच से न केवल DVC के संगठनात्मक विकास को एक नई गति मिलेगी, बल्कि यह पूर्वी भारत के औद्योगिक और कृषि विकास को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0