सीआरपीएफ दुर्गापुर कैंप में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

सीआरपीएफ दुर्गापुर कैंप में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

 दुर्गापुर :   ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ, दुर्गापुर कैंप में 21 जून 2025 को “11वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि श्री नदीम अहमद समदानी, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र दुर्गापुर उपस्थित हुए। इस अवसर पर ग्रुप केंद्र दुर्गापुर, रेंज दुर्गापुर एवं 169 बटालियन के समस्त अधिकारीगण और जवान बड़े ही उत्साह के साथ शामिल हुए। बल की महिलायें भी इस आयोजन में हिस्सा लेकर अपनी सहभागिता सिद्ध की। प्रशिक्षित मास्टर योगा प्रशिक्षक द्वारा योग के भिन्न-भिन्न आयामों का फायदा बतलाते हुए उन सभी मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। यह योग अभ्यास करीब एक घंटा तक चला। अंत में, मुख्य अतिथि श्री नदीम अहमद समदानी द्वारा सारगर्भित एवं उत्साहवर्धन उद्बोधन के साथ सभी को संबोधित किया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0