सीआरपीएफ की इन्टर सेक्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन

सीआरपीएफ की इन्टर सेक्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन

 दुर्गापुर :  ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ, दुर्गापुर के तत्वावधान में 20 अगस्त से शुरू की गई सम्पूर्ण सीआरपीएफ की इन्टर सेक्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आज आकर्षक एवं मनमोहक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया । इस टूर्नामेंट में समूचे भारतवर्ष के सीआरपीएफ की कुल 25 टीमें हिस्सा लिया जिसमें सैकड़ों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। ग्रुप केंद्र दुर्गापुर ने इस मेजबानी को उत्तम गुणवत्ता का बनाए रखने के लिए सभी खिलाड़ियों को समुचित खेल-अभ्यास के लिए बेहतरीन माहौल उपलब्ध कराने का पूरा खयाल रखा। अनुभवी एवं प्रोफेशनल रेफरी तथा अंपायर द्वारा पूरे टूर्नामेंट के सभी वर्गों के प्रत्येक मैच को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया गया। खिलाड़ियों द्वारा किसी तरह का कोई विवाद दर्ज नहीं कराना इस टूर्नामेंट के सफलता का द्योतक है। खेल के प्रति विशेष अभिरुचि रखने वाले श्री भुपाल सिंह, कमांडेंट, ग्रुप केंद्र दुर्गापुर के कुशल नेतृत्व एवं सघन निगरानी में इस टूर्नामेंट का संचालन किया गया। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री देवव्रत भट्टाचार्य, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दुर्गापुर एवं इस आयोजन के मुख्य संरक्षक तथा विशिष्ट अतिथि आदरणीय *श्री नदीम अहमद समदानी, पुलिस उप महानिरीक्षक* , ग्रुप केंद्र दुर्गापुर द्वारा सभी विजेताओं को ट्राॅफी से सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल-भावना के साथ खेलने तथा अनुशासन को बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया। श्री भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि खेल से न केवल शारीरिक तंदरुस्ती बढ़ती है बल्कि मानसिक तौर पर भी हमें संपुष्ट करती है। इसलिए खेल भले ही कोई भी हो हमें अपने दैनिक कार्य के तरह इसे भी अनिवार्य रूप से नियमित अपनाने की जरूरत है । खासकर खेल हम सुरक्षा बलों के लिए अपने सेहत को मजबूत एवं मानसिक स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए निहायत जरूरी हो जाता है। मुख्य अतिथि ने इस ग्रुप केंद्र को मेजबानी सौंपने के लिए सीआरपीएफ के महानिदेशालय के प्रति भी अपना आभार प्रकट किया जिनके आशानुकूल बल्कि उससे भी बेहतर करने का हमने प्रयास किया। विजेता खिलाड़ी को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि ने उनसे और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई जिससे आने वाली ऑल-इंडिया पुलिस खेल तथा सीएपीएफ की टीम में अव्वल स्थान हासिल कर सीआरपीएफ का नाम रौशन कर सकें । बारिश की फुहार के बीच भव्य एवं आकर्षक मार्च-पास्ट तथा मनमोहक पाईप बैण्ड के साथ अविस्मरणीय यादगार लिए सफल समारोह संपन्न होने के साथ इस टूर्नामेंट के समापन की विधिवत घोषणा की गई।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0