कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक ने किया नवागत प्रबंधन प्रशिक्षु का स्वागत 

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक ने किया नवागत प्रबंधन प्रशिक्षु का स्वागत 

जमुड़िया(अमन राय) ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में नवागत प्रबंधन प्रशिक्षु (सामग्री प्रबंधन) का स्वागत आज (29/04/2023 को) कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने किया। उल्लेखनीय है कि प्रबंधन प्रशिक्षु (सामग्री प्रबंधन) के रूप में अमृतलाल पटेल ने आज कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में योगदान दिया। नवागत अधिकारी का अभिनंदन करते हुए महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में सामग्री प्रबंधन संवर्ग में एक और अधिकारी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिसकी पूर्ति श्री पटेल के पदस्थापन से होगी। उन्होंने श्री पटेल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पदस्थापन हेतु ईसीएल मुख्यालय के उच्च प्रबंधन के प्रति भी आभार प्रकट किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अपर महाप्रबंधक पी. के. नंदी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय सामग्री प्रबंधक प्रभाकर कुमार ने भी नवागत प्रबंधन प्रशिक्षु को बधाई और शुभकामना दी। इसपर प्रबंधन प्रशिक्षु ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0