श्रीश्री पंचमुखी बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव को लेकर निकली कलश यात्रा भगवत कथा का हुआ शुभारम्भ

श्रीश्री पंचमुखी बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव को लेकर निकली कलश यात्रा भगवत कथा का हुआ शुभारम्भ

दुर्गापुर(अमन राय) : श्रीश्री पंचमुखी बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव को लेकर हो रहे श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ मंगलवार को मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ. शहर के करंगो पाड़ा से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्त शामिल थे. शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए कथा स्थल बालाजी धाम पर आकर संपन्न हुई.इस दौरान कथा वाचिका मानस माधुरी (मधु) ने श्रीमद् भागवत महापुराण की विधिवत पूजन कर मंत्रोच्चारण के साथ शोभायात्रा के रथ पर सवार होकर मंगल कलश यात्रा में सम्मिलित हुए. इस दौरान राधा कृष्ण की झांकी भी निकाली गई. कथा वाचिका मानस माधुरी (मधु) ने कहा कि श्रीमद् भागवत के अनुसरण से भक्तों का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बढ़े ही सौभाग्य से प्राप्त होता है जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है वह तीर्थस्थल कहलाता है। इस मौके पर निगम प्रशासक अनिंदिता मुखर्जी,पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र यादव,रमा प्रसाद हालदार,के अलावा मुख्य यजमान महेंद्र मोर्या,सचिव राकेश भट्टड,अनिल सिंह,नारायण सिकरिया,एस.एन मोर्य,ओम प्रकाश सिंह, शंकर पांडे,सोनु शुक्ला,दिनेश अग्रवाल, विस्वजीत कुमार सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे.कार्यक्रम को लेकर भक्तो में काफी उत्साह देखा गया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0