हमारी पुलिस हमारा अभिमान (मीट योर ऑफिसर निरंतर जारी )

हमारी पुलिस हमारा अभिमान  (मीट योर ऑफिसर निरंतर जारी )

 बुदबुद (टी. राय ): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का प्रमाण इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस निरंतर क्षेत्र में अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं. किसी भी अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तरह तत्पर दिख रही है. साथ ही पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आ रहा है. इसी क्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के बुदबूद थाना पुलिस की ओर से "मीट योर ऑफिसर " कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर नीलकांतम सुधीर कुमार उपस्थित थे | इस मोके पर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में राशन सामग्री बांटी गई, इसके साथ ही छात्र छात्राओं को स्टेशनरी की सामग्री दी गयी, खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय क्लब को फुटबॉल एवं जर्सी दी गयी. साथ ही लापता हो गए मोबाइल फोन को भी उनके असली मालिक को लौटाया गया | इस मौके पर उपस्थित इंडस्ट्रीलिस्ट एवं स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या को पुलिस के सामने बतया | पुलिस ने उसे समाधान करने का आश्वासन भी दिया | इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हर थाने में अधिकारियों द्वारा "मीट योर ऑफिसर" के तहत समस्याएं सुनी जा रही है एवं उनका समाधान करने का भी प्रयास किया जा रहा है. इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता डीसीपी, सुमन कुमार जयसवाल एसीपी,सीआई, थाना प्रभारी मैनुल हक के अलावा और कई अधिकारी कमिश्नरेट के उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के तहत लोग अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं और उनके समाधान होने से उन्हें इस बात से काफी खुशी भी है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0