23 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन का हो रहा है आयोजन भारती भवन में
आसनसोल(अमन राय ) : राजभाषा माह के उपलक्ष्य में शनिवार 23 सितंबर को भारती भवन में संध्या 6 बजे से राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बर्नपुर एवं दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी बृजेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । वही दिल्ली के डॉ प्रवीण शुक्ल जो हास्य व्यंग के कवि हैं वे इस सम्मेलन में मंच का संचालन करेंगें। कानपुर से हास्यरस के कवि डॉ सुरेश अवस्थी, राजस्थान से श्रंगार रस की कवियित्री सपना सोनी तथा हास्यरस के कवि पार्थ नवीन भी इस कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे । कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (कार्मिक व प्रशासन) उमेन्द्र पाल सिंह ने इस अवसर पर सभी राजभाषा प्रेमियों को इस कवि सम्मेलन का लुत्फ उठाने के लिए सपरिवार सादर आमंत्रित किया है । इसके लिए निमंत्रण / प्रवेश पत्र राजभाषा विभाग से 9:00 से 5:30 तथा उसके बाद राजभाषा पुस्तकालय से शाम 6:30 से 8:00 बजे तक 22 सितंबर तक लिया जा सकता है ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?