ईसीएल में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
सांकतोडिया (अमन राय) : भारतीय युवाओं के आदर्श एवं पथप्रदर्शक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन करने के लिए ईसीएल परिवार आज दिनांक 12.01.2023 को अपने मुख्यालय के तकनीकी भवन में अधिस्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के सम्मुख एक-साथ उपस्थित हुए और अंतरराष्ट्रीय-सह-राष्ट्रीय युवा दिवस को हर्ष उल्लास से मनाया।
कार्यक्रम श्री नीलाद्री रॉय, कार्यकारी निदेशक (उत्पादन) /सीआईएल एवं उत्पादन और समन्वय गतिविधियों के ओएसडी, ईसीएल की गरीमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में ईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में अधिकारिगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?