ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में बाईपरटाईट सेफ़्टी कमिटी का निरीक्षण कार्यक्रम

जमुड़िया(अमन राय ) ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में आज (22/06/2023) बाईपरटाईट सेफ़्टी कमिटी की ओर से निरीक्षण किया गया। इसके तहत प्रबंधन और कॉर्पोरेट सेफ़्टी बोर्ड मेंबर्स द्विपक्षीय रूप से कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की सभी कोलियरियों में गये और वहाँ के सेफ़्टी संबंधी क्रियाकलापों, उपकरणों, उनके उपयोग तथा रखरखाव का जायज़ा लिया। साथ ही, यह भी देखा गया कि खान सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशानिर्देशों तथा प्रयोज्य प्रावधानों का अनुपालन किस स्तर पर किया जा रहा है। निरीक्षण के पश्चात निरीक्षण समिति के सदस्यों ने खान सुरक्षा की दिशा में किये जा रहे कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के प्रयासों की सरहाना की और इसमें उत्तरोत्तर सुधार हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिये जिनके शत प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने दिया। उन्होंने निरीक्षण समिति के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट स्तरीय सदस्यों के आगमन से क्षेत्र में नूतन ऊर्जा का संचार हुआ है जिसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। निरीक्षण कार्यक्रम के पहले क्षेत्रीय सभागार में सभी ने सेफ़्टी संबंधी प्रतिज्ञा ली। साथ ही, क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी श्री प्रसून स्मृति ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में हो रहे खान सुरक्षा संबंधी विभिन्न क्रियाकलापों व अन्य उपलब्धियों का विवरण सभी के सामने रखा। निरीक्षण के पश्चात सभी ने क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना नारायणकुड़ी हाईवाल खनन परियोजना का भी परिदर्शन किया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?