कुनुस्तोड़िया क्षेत्र ने ईसीएल परिवार के मेधावी छात्र अरिजीत का सम्मान

जमुड़िया(अमन राय) ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की बेलबाद कोलियरी कार्यालय में ईसीएल परिवार के एक मेधावी छात्र श्री अरिजीत मंडल को सम्मानित किया गया। ग़ौरतलब है कि श्री अरिजीत ने माध्यमिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बर्दवान जिले में पाँचवाँ स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बेलबाद कोलियरी प्रबंधक श्री बी. टी. बनर्जी ने उन्हें सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि श्री अरिजीत न्यू हांसडीहा ग्राम के निवासी हैं और उनके पिता श्री बादल मंडल ईसीएल के केन्दा क्षेत्र के अंतर्गत छोरा 7/9 पिट कोलियरी में टिम्बर मिस्त्री के रूप में कार्यरत हैं। इसके बारे में क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने कहा कि श्री अरिजीत की यह सफ़लता उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए तो उपलब्धि है ही, इसके साथ-साथ यह उनके निजी परिवार और व्यापक संदर्भों में समूचे ईसीएल परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने श्री अरिजीत को आशीष देते हुए कहा कि आप जीवन के हर उद्देश्य में सफ़ल हों और इसी तरह सभी को गौरवान्वित करते रहें यही कामना है। इनके साथ श्री बनर्जी ने भी मेधावी छात्र को शुभकामना दी। इस सम्मान कार्यक्रम के लिए श्री अरिजीत और उनके परिवार ने कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?