अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस


दुर्गापुर(तारकेश्वर राय ): देश की आजादी के 80वें वर्ष के पावन अवसर पर अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में स्टील टाउनशिप स्थित राजेंद्र भवन प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण गरिमा, हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। तिरंगे की आन-बान और शान के बीच पूरे प्रांगण में देशभक्ति की बयार बहती नजर आई।स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत पारंपरिक गरिमा के साथ ध्वजारोहण से हुई। इसके उपरांत, वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया। "जन-गण-मन" की गूंज से पूरा राजेंद्र भवन प्रांगण गंज उठा।परिषद के पूर्व आह्वान पर बड़ी संख्या में सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर इस राष्ट्रीय पर्व को ऐतिहासिक और सफल बनाया।इस समारोह की सबसे बड़ी और खास विशेषता 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ परिजनों की उपस्थिति रही। सुबह की इस पावन बेला में स्वयं उपस्थित होकर उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। परिषद ने उनके असीम उत्साह और राष्ट्र-प्रेम को युवा पीढ़ी के लिए एक अनमोल प्रेरणा बताया।कार्यक्रम के अंत में महामंत्री अनोज कुमार भारती ने सभी पदाधिकारियों, पूज्य वरिष्ठ परिजनों, मातृशक्ति और देशभक्त नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी के अमूल्य सहयोग और सक्रिय भागीदारी से ही यह 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्सव पूर्ण रूप से सफल एवं अविस्मरणीय बन सका है।समारोह का समापन "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा" के ओजस्वी उद्घोष और "जय हिंद, जय भारत" के नारों के साथ हुआ।अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद का यह भव्य समारोह यह मजबूत संदेश देता है कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि विभिन्न पीढ़ियों को आपस में जोड़ने वाली एक जीवंत कड़ी है। जब 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजन अपने आशीर्वाद के साथ और युवा अपनी ऊर्जा व उत्साह के साथ एक मंच पर आते हैं, तभी "राष्ट्र स्वाहा, इदं न मम" (यह राष्ट्र का है, मेरा नहीं) की सच्ची भावना साकार होती है। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रसेवा और एकजुटता का मार्ग दिखाता रहेगा।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?