सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बांकुड़ा जिला पुलिस की नई पहल


बांकूड़ा न्यूज़ :बांकुड़ा जिला पुलिस के तहत नव स्थापित बेलियातोड़ उप-यातायात गार्ड यूनिट और बड़जोड़ा हाईवे ट्रैफिक गार्ड यूनिट का उद्घाटन जिले के पुलिस अधीक्षक, वैभव तिवारी, आईपीएस द्वारा किया गया। इसी अवसर पर, बड़जोड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा दीवार का भी उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया, साथ ही बड़जोड़ा और बेलियातोड़ यातायात इकाइयों के पुलिस कर्मी भी उपस्थित थे। जिला पुलिस के माने तो इन नई इकाइयों को स्थापित करने का उद्देश्य यातायात प्रबंधन को मजबूत करने, भीड़ को कम करने, सड़क सुरक्षा बढ़ाने और पूरे क्षेत्र में बेहतर सार्वजनिक सेवा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इन नई इकाइयों को यातायात प्रबंधन में सुधार करना, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।


Click Here to Visit
What's Your Reaction?