आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन अमानत एक नेक पहल
आसनसोल(अमन राय ) : यात्रा के दौरान ट्रेन में कभी-कभी लगेज ज्यादा हो जाने के कारण उतरते समय भूलवश यात्रियों के सामान ट्रेन में ही छूट जाते हैं.या ट्रेनों में चोर उचक्के भी यात्री के समान पर हाथ साफ कर देते हैं. ऐसे में खोए हुए सामान के दुख का अंदाजा उसी यात्री को होता है जिनका सामान ट्रेन में छूट गया या चोरी हुआ होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए अब ट्रेनों में आरपीएफ ऑपरेशन अमानत चला रही है. इसके तहत रिकवरी किए गए बैग, सामान उसके असली मालिक को आरपीएफ कार्यालय के माध्यम से सौंपा जाता है. ऐसा ही एक वाक्य सामने आया है ट्रेन नंबर 13288 दक्षिण बिहार एक्सप्रेस मे स्कॉट पार्टी को एक बैग मिला जिसमें दवा, किताबें आदि थे. आरपीएफ द्वारा जांच में पाया गया पप्पू कुमार नामक व्यक्ति जो धमनिया के रहने वाले हैं. उचित सत्यापन के बाद बैग उन्हें सौंप दिया गया. बैक पाकर यात्री ने आरपीएफ को धन्यवाद दिया.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?