डीवीसी डीएसटीपीएस में आरंभ हुआ हिंदी पखवाड़ा 2026 21 सितंबर को कवि गोष्ठी व पुरस्कार वितरण के साथ होगा समापन

*‘हिंदी पखवाड़ा हमारी संस्कृति और भाषा से जुड़ने तथा राजभाषा हिंदी के प्रति आत्मीयता को प्रगाढ़ करने का एक सार्थक अवसर है।’* — परियोजना प्रधान श्री अनिल कुमार जैन

अंडाल : राजभाषा कार्यान्वयन उप-समिति, दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा-2026 (01 से 21 सितंबर, 2026) का गरिमामय शुभारंभ 01 सितंबर, 2026 को दिव्यज्योति भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में हुआ। इस पखवाड़े का समापन 21 सितंबर, 2026 को कवि गोष्ठी-सह-पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा।मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री अनिल कुमार जैन, वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुकदेव खाँ, महाप्रबंधक श्री सत्य रंजन पांडा, उपमहाप्रबंधक श्रीमती सौमिता रॉय, श्री ऋषिकेश कुमार व श्री श्रीकांत गेडेला, वरिष्ठ प्रबंधक मो. शमीम अहमद और प्रबंधक श्रीमती रीना यादव सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सद्भावना दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत, परियोजना प्रधान श्री अनिल कुमार जैन ने उपस्थित मंडली को राजभाषा के संवर्द्धन के प्रति सदैव ऊर्जावान और निरंतर प्रयासरत रहने की 'राजभाषा प्रतिज्ञा' दिलाई।अभिव्यक्ति:मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के अभिवादन के पश्चात् राजभाषा नोडल अधिकारी श्रीमती अनुपमा तिवारी ने स्वागत भाषण दिया।समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रधान श्री अनिल कुमार जैन ने शुभकामनाएँ व्यक्त कीं और हिंदी पखवाड़े की सफलता की कामना की।उन्होंने आगे कहा कि हिंदी पखवाड़ा हमारी संस्कृति और भाषा से जुड़ने तथा राजभाषा हिंदी के प्रति आत्मीयता को प्रगाढ़ करने का एक सार्थक अवसर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंदी केवल विचारों के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारे बीच संवाद की सबसे सहज और आत्मीय कड़ी है। अतएव, प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने कामकाज में रोजमर्रा के बोलचाल की आसान शब्दावली का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने दैनिक कामकाज में हिंदी के उपयोग को गौरव और प्रेरणा के साथ आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुकदेव खाँ ने कहा कि हमें मिल-जुलकर पत्राचार, टिप्पणियों और सामान्य संवाद में सरल हिंदी का प्रयोग बढ़ाना चाहिए। उन्होंने सभी से राजभाषा कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का विशेष अनुरोध किया। अपने संबोधन में महाप्रबंधक श्री एस.आर. पांडा ने भी हिंदी पखवाड़े की सफलता की शुभकामनाएँ दीं तथा अपनी झिझक को पूरी तरह मिटाकर राजभाषा से जुड़ने का आग्रह किया। उप महाप्रबंधक श्री श्रीकांत गेडेला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाँ ने किया और अंत में कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।उपस्थिति:समारोह में उपमहाप्रबंधक श्री विशाल अग्रवाल, श्री पुलकेश चट्टोपाध्याय व सेख मोकार्रब हुसैन; वरिष्ठ प्रबंधक श्री जयंत कुमार यादव, श्री योगेश मिलन व श्री नवीन निश्चल; प्रबंधक श्री पतरस हाँसदा व श्री अभिरूप साहा; उप प्रबंधक श्री आतिश कुमार पांडा; सहायक प्रबंधक श्री पारिजात चक्रवर्ती; कनिष्ठ अभियंता श्री सुभाशीष गुप्ता; सहायक नियंत्रक श्री सुभाशीष दास व श्री हरि शंकर कुमार हरि; कार्यपालक प्रशिक्षु सुश्री मोनालिसा नायक व श्री शेखर माहंता; सहायक ग्रेड-I श्री अशोक कुमार कपूर व श्री अजय कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में डीवीसी के अधिकारी, कर्मचारी और राजभाषा नोडल अधिकारी इस गरिमामयी समारोह के गवाह बने।"आगामी 02 सितंबर, 2026 को दोपहर 3:30 बजे दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण हॉल (डीएसटीपीएस) में हिंदीतर और हिंदी भाषी वर्गों के लिए अलग-अलग सस्वर हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?