बांकुड़ा के बेलियातोड़ थाना पुलिस को मिली सफलता  

बांकुड़ा के बेलियातोड़ थाना पुलिस को मिली सफलता  

बांकुड़ा(अमन राय) बांकुड़ा जिला के बेलियातोड़ थाना के थाना प्रभारी बालादेव पात्रा अपने पदभार ग्रहण करने के साथ ही थाना क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को सर्वोपरि देखते हुए उन्होंने कई योजनाएं बनायी | एक ओर जहां थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई, समय-समय पर नाका चेकिंग भी जारी है. इसके अलावा थाना क्षेत्र की आम जनता अपनी समस्या लेकर आते हैं उन्हें तत्परता के साथ उसे सुनना एवं समाधान करना इसके अलावा समय-समय पर आम लोगों को पुलिस जागरूक भी कर रही है |इसका नतीजा यह है कि आज थाना क्षेत्र के आम लोग एवं पुलिस के संबंध काफी मधुर है | आज आलम यह है कि क्षेत्र के लोग बेझिझक पुलिस से अपनी समस्याएं बता पा रहे हैं. एवं थाना पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया के तहत उनका समाधान भी किया जा रहा है | बेलियातोड़ थाना पुलिस कई पुराने मामला का भी समाधान कर चुकी है | ताजा मामला सामने आया है की थाना क्षेत्र के कदाकुली गांव से विगत पांच वर्ष पहले एक महिला बेलादेवी अपने घर से लापता हो गयी थे | लापता की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की थी | काफी दिनों से उसकी खोज बांकुड़ा के बेलीयातोड़ थाना पुलिस कर रही थी | वर्तमान थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गयी थी जो इस मामले को देख रही थी | काफी खोज बिन के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी | पुलिस ने उस महिला को राजस्थान के जोधपुर से बरामद कर के लाया |गुमशुदा महिला सकुशल अपने घर लौटी पांच साल बाद महिला के घर आने से परिजन काफी खुश दिखे इसके साथ ही उन्होंने पुलिस का भी आभार व्यक्त किया | पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में पुलिस की खासी प्रशंसा हो रही है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0