केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर में 77वीं स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर में 77वीं स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 

दुर्गापुर(अमन राय) : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर में 77वीं स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर श्री देवब्रत भट्टाचार्य, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, केेरिपुबल, दुर्गापुर द्वारा ग्रुप केन्द्र परिसर में स्थित क्वाटर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पष्चात् ग्रुप केन्द्र परिसर में स्थित कुल 115 फिट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज प्रतीक स्थल पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर श्री देवब्रत भट्टाचार्य, पुलिस उप महानिरीक्षक ने समारोह में उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं जवानों को संबोधित करते हुए अपने बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हे नमन किया और बताया कि उनके कड़ी मेहनत एवं बलिदान के कारण ही हमारे देष को ब्रिटिष हुकूमत से आजादी मिली। तत्पश्चात् उन्होने केरिपुबल के उन बहादुर अधिकारीयों एवं कार्मिकों का नाम पढ़ा जिन्हे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी वीरता एवं केरिपुबल में सराहनीय सेवा के लिए shaurya Chakra, president police medal for gallantly medal (posthumously), president police medal for distinguished service and meritorious service आदि से अलंकृत किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों/शहीदों के परिवारों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिठाई वितरीत किया गया। इस दौरान डा0 मो0 ग्यासुद्दीन, पुउपमहा0(चिकि0), श्री संजय शर्मा, कमा0(169 बटा0), श्री राजद्वीप गुप्ता, उप कमा0, के अतिरिक्त रेंज कार्यालय दुर्गापुर एवं 169 बटा0, केरिपुबल के अधिकारी एवं कार्मिक भी उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प परीसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के बीच पेंटींग प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया और सांयकाल में गु्रप केन्द्र दुर्गापुर के सभी मैसों में बड़ा-खाना का भी आयोजन किया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0