डीवीसी द्वारा स्वच्छता अभियान

डीवीसी द्वारा स्वच्छता अभियान

अंडाल (अमन राय):  आज बढती हुई आबादी से भारत में कई समस्या उत्पन्न हुई है जिसमें सबसे बड़ी समस्या में एक स्वछता है. आज भारत में मूल भूत सुविधाएँ होने के बावजूद भी जगह जगह फैला कचरा देश की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। राज्य सरकार  और केंद्र सरकार के स्वछता अभियान  कार्यक्रम से  कुछ हद तक देश में कचरा कम हुआ है, लेकिन अभी भी देश को पूरी तरह स्वच्छ करने के लिए हमें बहुत काम करना होगा। जैसा कि यहां उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि अंडाल में बहुत सारे स्थान हैं जहां कचरा विशेष रूप से बाजार क्षेत्र में और घर के सामने फेंक दिया जाता है, और अंततः यह अस्वच्छ स्थिति पैदा करता है। कचरे का अनुचित प्रबंधन और खुले स्थानों में  यूँ पड़ा रहने से पर्यावरण को तो नुकसान हो ही रहा है बल्कि लोगो के स्वस्थ्य पर भी प्रतिकूल असर हो रहा है और कई बिमारियों को जन्म देता है
स्वच्छता के प्रति डीवीसी की प्रतिबद्धता और अंडाल को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के के महत्वाकांक्षी कार्य को प्राप्त करने के लिए, दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) दुगापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन अपनी सीएसआर योजना के तहत नए और अभिनव समाधान तलाशता रहा है जो कि किफायती,पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ हो , जो गांवों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान कर सकती है।अपनी नैगमिक  सामाजिक दायित्व , के एक हिस्से के रूप में, आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत गतिविधि, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से  डीवीसी डीएसटीपीएस  ने  प्रथम फेज में 500  घरो में ड्यूल डस्टबिन मुहैया करने और घर घर से कचरा एकत्र करने और उसे उचित निपटान के लिए वेस्ट सेग्रिगेशन सेण्टर में पहुंचने के लिए 2  बैटरी संचालित गाड़ी ( इ -लोडर)  लेने के लिए अंडाल के ब्लाक विकास कार्यालय के साथ     3.85 लाख रुपये की परियोजना का एक समझौता किया है। 
डीवीसी की यह पहल अंडाल के बहुत बड़े इलाके से सड़नशील और असड़नशील  कचरा एकत्र कर उसे ४ अपशिष्ट संग्रह एवं एकत्रीकरण केंद्र में पंहुचा कर उसे उचित निपटान करने में मदद करेगी , बैटरी संचालित गाड़ी से गली मोहल्ले में आसानी से  पहुँच कर मुहैया कराये गए डस्टबिन से अलग अलग गीला  कचरा और सूखा कचरा घर घर से कचरा एकत्र कर लिया जायेगा और उसे एकत्रीकरण केंद्र में  गीले कचरे को खाद के रूप में और सूखे कचरे को (प्लास्टिक, बोतल इत्यादि) को रीसायकल करने के लिए भेज दिया जायेगा। बहुत जल्द ही 2  बैटरी संचालित इ-लोडर एवं 1000  डस्टबिन ग्रामीणों को समर्पित करने के लिए ब्लॉक के माध्यम से खरीद कर उसे जनता की सेवा के लिए सौप दिया जायेगा | इस संबंध में मुख्य अभियंता एवं परियोजना प्रधान  डीएसटीपीएस श्री. सुनील प्रसाद  ने मुख्या अभियंता (प्रचलन एवं परिसेवा) श्री मनोज ठाकुर, मुख्या अभियंता ( कॉमन सर्विसेज) श्री संजय कुमार , उपमहाप्रबंधक ( मासा) श्री बिस्वनाथ जोआरदार ने बीडीओ अंडाल  श्री सुदीप्ता बिस्वास और सभापति  अंडाल पंचायत समिति सुश्री लक्ष्मी टुडू को 3,85,000  /- रुपये का चेक  प्रबंधक सीएसआर डीएसटीपीएस मोहम्मद  शमीम अहमद की उपस्थिति में डीवीसी डीएसटीपीएस कार्यालय में सौपा । इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि डीवीसी की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता और ग्रामीणों को सुविधाये मुहैया कराना हमारा दायित्य है और ये  आस पास की साफ सफाई एवं कचरे का उचित निपटान में काफी मददगार साबित होगा। डीवीसी के  मकसद के अनुरूप ग्रामीणों को सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिसके लिए जमा राशि अंडाल को सौंपी गई है. उक्त योजना को इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में क्रियान्वित किया जायेगा तथा कार्य पूर्ण होने के उपरान्त डीवीसी को बीडीओ द्वारा उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा जिसकी जानकारी एमडी शमीम अहमद, प्रबंधक सीएसआर डीवीसी अंडाल ने दी।​


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0