कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

जमुड़िया(अमन राय): ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज (21/06/2023) योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने क्षेत्र के टैगोर मेमोरियल हॉल में योगाभ्यास किया। इस मौक़े पर योग प्रशिक्षक श्री असीत चक्रवर्ती ने सभी को योग की विभिन्न क्रियाओं की जानकारी दी और व्यावहारिक रूप से योगाभ्यास कराया। वहीं, क्षेत्रीय सामुदायिक विकास अधिकारी श्री ज्योति प्रसाद बोरी ने सभी को योग का महत्व बताया। इस मौक़े पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय सामग्री प्रबंधक श्री प्रभाकर कुमार, अमृतनगर खान समूह के अभिकर्ता श्री राजकुमार बंद्योपाध्याय, श्री मनोज कुमार सिन्हा, श्री डी. के. राउत, श्री विवेकानंद दत्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?