स्वच्छता पखवाडे के समापन समारोह
दुर्गापुर(अमन राय) : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर में दिनांक 01 दिसम्बर 2022 को स्वच्छता दिवस एवं 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर एवं आसपास के इलाकों, गॉंवों एवं कस्बों में वृहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। दिनांक 15 दिसम्बर को स्वच्छता पखवाडे के भव्य समापन समारोह में ग्रुप केन्द्र , केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल,दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवव्रत भट्टाचार्य ने कहा कि हम जानते हैं कि स्वच्छता एक क्रिया है जिससे हमारा शरीर, दिमाग, कपड़े, घर, आसपास और कार्यक्षेत्र साफ और शुद्ध रहते है। हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये साफ-सफाई बेहद जरुरी है। अपने आसपास के क्षेत्रों और पर्यावरण की सफाई सामाजिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के लिये बहुत जरुरी है। हमें साफ-सफाई को अपनी आदत में लाना चाहिये और कूड़े को हमेशा कूड़ेदान में ही डालना चाहिये, क्योंकि गंदगी वह जड़ है जो कई बीमारियों को जन्म देती है। गंदगी से आसपास के क्षेत्रों में कई तरह के कीटाणु, बैक्टीरिया वाइरस तथा फंगस आदि पैदा होते हैं जो बीमारियों को जन्म देते हैं। इसलिये, हमें नियमित तौर पर अपने स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिये। स्वच्छता से हमारा आत्म-विश्वास बढ़ता है और दूसरों का भी हम पर भरोसा बनता है। स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमारे घर, कार्यालय और हमारे कार्यक्षेत्र को साफ-सुदंर रखती है और हमें हमेशा तरोताजा, बीमारी मुक्त एवं खुश रखती है। ये हमें हमारे बल में और हमारे समाज में बहुत गौरवांवित महसूस कराती है। हमारे स्वस्थ जीवन शैली और जीवन के स्तर को बनाए रखने के लिये स्वच्छता बहुत जरुरी है। पूरे भारत में आम जन के बीच स्वच्छता को प्रचारित व प्रसारित करने के लिये, भारत सरकार द्वारा कई सारे कार्यक्रम और सामाजिक कानून बनाए गये और लागू किये गये है। साफ-सफाई केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि ये घर, समाज, समुदाय, और देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हमें इसके महत्व और फायदों को समझना चाहिये। केन्द्र सरकार के आहवान एवं पुलिस महानिरीक्षक पष्चिम बंगाल सेक्टर कोलकाता , पुलिस उप महानिरीक्षक(प्रषासन) महानिदेषालय एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्गत आदेशों एवं निर्देशों के अनुसरण में हमने अपने ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर में दिनांक 01/12/2022 को स्वच्छता दिवस और दिनांक 01/12/2022 से 15/12/2022 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया। हमने स्वच्छता दिवस पर एक कसम ली थी कि हम स्वच्छ रहेंगे और अपने कार्यक्षेत्र, आवास परिसर को स्वस्थ रखेंगे । हम ना तो स्वयं गंदगी फैलायेंगे और ना दूसरे का भी गंदगी फैलाने देंगें। हमने इस बात को चरितार्थ करने के लिए अपने ग्रुप केन्द्र में कई कार्यक्रम किए, जिसमें सभी कार्यक्रम स्वच्छता मूलक थे। आज हम अपने ग्रुप केन्द्र और आस-पास के एरिया को स्वच्छ रखने में कई मायनों में सफलीभूत हुए हैं। आज कैम्प परिसर प्लास्टिक मुक्त हो गया है। इसमें सभी का सहयोग काबिल-तारीफ और सहयोगात्क रहा। हमें गंदगी के विरू़द्व और स्वच्छता की ओर अपने इस अभियान को निरन्तर जारी रखना है। मुझे पूरा विष्वास है कि हम सभी भविष्य में स्वच्छता के लिए अपने वचन को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभायेंगे। समारोह में ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर के कमाण्डेंट श्री रामनिवास सेखू, उप कमाण्डेंट श्री संदीप कुमार सहित सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप कमाण्डेंट श्री संदीप, श्री राजदीप गुप्ता ,सूबेदार मेजर श्री नवीन निशान , सम्बंधित सहायक स0उ0नि0 एस0के0सुमन एवं छायाकार मोहम्मद इकबाल एवं चंद्रिका चौधरी का योगदान काफी सराहनीय रहा।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?