कल्यानेश्वरी फाड़ी पुलिस की और से छठ व्रतियों को दी गई छठपूजन की सामग्री
आसनसोल(अमन राय ) : आस्था एवं विश्वास का महापर्व छठ पूजा देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी बड़ी ही पवित्रता के संग मनाया जाता है.शिल्पांचल में तो छठ के गीतों से गूंज रहा है. यहां सभी लोग चाहे वह किसी जाति धर्म भाषा के क्यों ना हो सभी मिलजुलकर इस त्यौहार का सम्मान करते हैं एवं प्रसाद ग्रहण करते हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा विभिन्न छठ घाटों पर पुलिसिया व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त एवं सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तत्पर दिख रही है. इसके अलावा छठ पूजा को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं पुलिस द्वारा छठ व्रतियों को शुप,फल, साड़ी एवं दूसरी पूजा की सामग्री दी जा रही है | इसी क्रम में कमिश्नरेट के सालानपुर थाना अंतर्गत कल्यानेश्वरी फाड़ी पुलिस की ओर से क्षेत्र के दर्जनों महिलाओं में सूप,साड़ी, फल एवं पूजा की सामग्री दी गई | इस मौके पर सालानपुर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज अमित हाटी, कल्यानेश्वरी फाड़ी प्रभारी उज्जवल साहा, सहित क्षेत्र के समाजसेवी उपस्थित थे | इस मौके पर सालानपुर थाना के इंस्पेक्टर अमित हाटी ने सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?