डीवीसी डीएसटीपीएस में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक 

डीवीसी डीएसटीपीएस में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक 

संवैधानिक दायित्व के साथ संकल्पित होकर राजभाषा हिंदी में काम किया जाए - श्री संचयन साहा, कार्यपालक निदेशक एवं परियोजना प्रधान

अंडाल : राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र, अंडाल की 10वीं बैठक 26 दिसंबर, 2024 को दिव्यज्योति भवन के सम्मेअलन कक्ष में विधिवत् संपन्न हुई। कार्यपालक निदेशक एवं परियोजना प्रधान श्री संचयन साहा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि डी एस टी पी एस में भारत सरकार, निगम मुख्यालय और नराकास, दुर्गापुर के द्वारा दिए गये राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है। कई नए-नए पहल भी किये जा रहे हैं। आगे उन्होंने संवैधानिक दायित्व के साथ संकल्पित होकर राजभाषा हिंदी में काम करने पर बल दिया । बैठक में परियोजना के वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ व एम) श्री सुधीर कुमार व्यास, वरिष्ठ महाप्रबंधक (एएचएम/एफ़जीडी) श्री सुकदेव खां, महाप्रबंधक श्री चंचल दास एवं श्री अरिजीत मजुमदार सहित उप महाप्रबंधक श्री मुदस्सर जावेद, श्री देबकांति गुप्ता भाया, श्री विशाल अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती संजुलता मोहंती, श्री मृणाल कांति मंडल, श्री आशिष तरु चटर्जी, श्री चंचल कुमार पाल, श्री सुनील गोरांई, श्री सौमित्र मुखर्जी, योगेश मिलन, श्री नवीन निश्चल, श्री जयंत कुमार यादव, श्री अभिजित गड़ाइ, श्री सौकत सरकार, श्रीमती बिनीता सरकार, श्री शुभ्र शंखा साहा व विवेक कुमार सिन्हा, प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी, उप प्रबंधक श्री राजेश रंजन, कार्यपालक श्री पंकज कुमार सिंह आदि शामिल हुए।श्री अरिजीत मजुमदार, महाप्रबंधक (मा.सं./प्रशा./असै.) ने माननीय अध्यक्ष महोदय सहित सभी उपस्थित सदस्यों का बैठक में स्वागत किया तहा कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हिंदी में काम कर रहे हैं, हमें मिल-जुल कर इसे और आगे ले जाना है। तदुपरांत निदेशानुसार हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने राभाका उप समिति की 10वीं बैठक की कारवाई शुरू की। बैठक में पिछली बैठक (9वीं) के कार्यवृत्त की संपुष्टि की गई । विगत जून, 24 अंत तथा जुलाई-सितंबर, 2024 अंत की राजभाषा तिमाही प्रगति रिपोर्ट को पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए कार्यान्वयन की तुलनात्मक समीक्षा की गई। चर्चा के क्रम में राजभाषा अधिनियम व राजभाषा नियमों का अनुपालन, भाषा प्रशिक्षण पूरा करने, राजभाषा कार्य की रिकॉर्ड कीपिंग करने, त्रिभाषा सूत्र का अनुपालन करने, प्रवीणता प्राप्त अधिकारियों द्वारा हिंदी में कार्य करने, राजभाषा नोडल अधिकारियों की भूमिका आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में हिंदी अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0