केन्द्रीय रिजर्व पुलिस दुर्गापुर में प्रसूति एवं स्त्री रोग पर चिकित्सकीय कार्यशाला का आयोजन

दुर्गापुर(अमन राय): आज ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल,दुर्गापुर पश्चिम बंगाल में ग्रुप केन्द्र, अस्पताल एवं आर.सी.डब्लू.ए./परिवार कल्याण केन्द्र की तरफ से प्रसूति एवं स्त्री रोग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जाने माने प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा0 सुदीप्त जाना द्वारा प्रसूति एवं स्त्रीरोग के उपर एक विस्तृत व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में ग्रुप केन्द्र,दुर्गापुर के कैम्प परिसर एवं पारिवारिक आवास में रहनेवाली महिलाओं को चिकित्सा लाभ भी प्रदान किया गया एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग से संबंधित कई समस्यायों एवं भ्रांतियों का विशेषज्ञ डाक्टर द्वारा समाधान भी किया गया।

इस कार्यक्रम में ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक( चिकित्सा) डा0 गयासुद्दीन, कावा की उपाध्यक्षा श्रीमती मोनालिसा के अलावा ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर के सभी अस्पतालीय कार्मिक, परिवार कल्याण केन्द्र के अधिकारी एवं कार्मिक एवं शॉपर्स ड्रग मार्ट के श्री शुभसेठ सरकार , श्रीमती प्रीतिका सरकार एवं श्री आलोक कुमार सहित कई अधिकारी एवं पारा मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे । कार्यक्रम के संदर्भ में ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवव्रत भट्टाचार्य ने अपने संदेश में आयोजित चिकित्सकीय कार्यशाला के कार्यक्रम की सराहना की है।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?