NIT दुर्गापुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा

NIT दुर्गापुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा

दुर्गापुर(तारकेश्वर राय ):स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर *NIT दुर्गापुर* का पूरा परिसर देशभक्ति और मानव सेवा के रंग में रंगा नजर आया। संस्थान की ओर से "स्वतंत्रता की पूर्व संध्या: जीवन का उपहार" नामक मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम के तहत 'हर घर तिरंगा पदयात्रा' और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संकाय, कर्मचारी, छात्र सहित 500 से अधिक लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे NIT दुर्गापुर के निदेशक प्रो. अरविंद चौबे के अभिनंदन के साथ हुई।प्रो. श्रीकृष्ण राय ने उद्घाटन भाषण में देशभक्ति और सामाजिक सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी समिति के अध्यक्ष मानस दास ने की।निदेशक प्रो. चौबे ने कर्मचारी समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन परिसर को समाज से जोड़ते हैं। इसके बाद तिरंगा लेकर निकली पदयात्रा ने पूरे परिसर को देशभक्ति के नारों से गुंजा दिया।वहीं रक्तदान शिविर में 40 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी दाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।NIT दुर्गापुर का यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि स्वतंत्रता का असली जश्न सिर्फ जश्न मनाने से नहीं, बल्कि समाज के लिए कुछ करने से है। तिरंगा यात्रा से देशभक्ति और रक्तदान से मानवता - दोनों को एक साथ जोड़कर संस्थान ने "स्वतंत्रता की पूर्व संध्या" को सही मायनों में सार्थक बना दिया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0