ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

सांकतोडिया(अमन राय): ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से अप्रैल माह, 2023 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सम्मान मेँ आज दिनांक 29.04.2023 को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस माह ईसीएल मुख्यालय से तीन अधिकारी एवं तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहें है ।सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में श्री नगेन्द्र मिश्रा मुख्य प्रबंधक (खनन), श्री उदय कुमार पाल मुख्य प्रबंधक (खनन) (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) तथा श्री कौशिक बंद्योपाध्याय उप प्रबंधक (वित्त) एवं कर्मचारियों में श्री चितरंजन माजी कार्यालय अधीक्षक, श्री अशोक कुमार राम हेड सिक्योरिटी गार्ड एवं श्रीमती सरस्वती देवी आया संक्टोरिया हॉस्पिटल, शामिल हैं।कार्यक्रम में उपस्थित ईसीएल के निदेशक(वित्त) मो. अंजार आलम के साथ निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं, निदेशक(तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्रि राय ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके द्वारा कंपनी को दिये गये योगदान के लिए सराहा तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की ।इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0